करेंट लगने से विवाहिता की मौत
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के सोकी गांव निवासी खेलो महतो की 45 वर्षीय पत्नी बिसनी देवी की मौत सोमवार को बिजली की चपेट के आने से हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक ट्रांसफर्मर के बगल से अपनी खेत में गोबर फेकने जा रही थी। वही ट्रांसफार्मर से झूलते तार की चपेट में आने से महिला घटना स्थल पर ही गिर गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुँचकर महिला को गोबर से लपेट दिया। परन्तु शरीर में कुछ भी हरकत नहीं होते देख घटना चिकित्सक को बुलाया। जहाँ चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताते चले की कुछ माह पहले उसी स्थान पर एक ट्रांसफर्मर के संपर्क में आने से एक मवेशी की भी मौत हो गयी थी। ग्रामीणों ने बताया की बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रांसफर्मर में पहले से करंट आने की चर्चा थी। वही ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार को घटना की जानकारी दी है। महिला की मौत से पुरे गाँव में मातम छा गया है।