संकुल समन्वयक पद को लेकर 34 प्रतिभागी हुए शामिल
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में महिला बाल विकास एवम सामाजिक सुरक्षा विभाग,झारखण्ड स्वायत इकाई झारखंड महिला विकास समिति द्वारा राज्य के 17 जिलो में तेजस्वनी परियोजना के तहत संकुल समन्वयक पद को लेकर बुधवार को प्रखंड से 34 महिलाओ की लिखित परीक्षा व साक्षत्कार लिया गया। साक्षत्कार के जिला से गणेश राजपूत,प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व प्रखंड समन्वयक अजय रंजन मेहता शामिल थे। राजपूत ने बताया की उपयुक्त पद को लेकर सभी प्रतिभागियों का साक्षत्कार कर लिया गया है। जल्द ही सफल प्रतिभागी का नाम भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 4 संकुल समन्वयक के पद को लेकर बहाली की गयी है। चयनित संकुल समन्वयक को संकुल में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के तहत 14 वर्ष से 24 वर्ष तक के युवतियों को बाल विकास के कार्य करना होगा।