मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप के समीप गुरूवार को सड़क दुर्घटना में मयूरहंड गाँव निवासी भीखन बैठा की 50 वर्षीय पत्नी कान्ति देवी बुरी तरह से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या जेएच 02 ए यू 4794 पल्सर से बैंक की ओर से आ रहे युवक ने महिला को सड़क पार करने के दौरान टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार की महिला सड़क के किनारे जा गिरी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आननफानन में घायल महिला को इलाज़ के लिए हज़ारीबाग़ भेज दिया। समाचार लिखने तक महिला को होश नहीं आया था।
सड़क दुर्घटना में महिला घायल
अगस्त 01, 2019
0