बकरीद पर्व को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
मयूरहंड : बकरीद पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाने को लेकर प्रखंड के विभिन्न स्थानों को उपायुक्त के आदेश पर दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व थाना प्रभारी अरविन्द गुप्ता को पुरे प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को संपन्न कराने की जिम्मेवारी सौपी गयी है। वही बन्हा गाँव में दण्डाधिकारी के रूप में बीसीओ अलेक्जेंडर करकेटा व अवर निरीक्षक रूपेश कुमार,चोरहा व हुसिया में कनीय अभियंता मनोज कुमार व एएसआई मुना प्रसाद,बेलखोरी में कनीय अभियंता प्रिंस बक्शी व एस आई देवसुन्दर झा,परासी में कनीय अभियंता नितीश कुमार व एएसआई ललन सिंह,महेशा व मँझगावा में कनीय अभियंता गौतम कुमार व एएसआई जवाहर राम,नवादा में प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार व कृष्ण कुमार सिंह,सेवाल में प्रखंड समन्वयक ललन महतो व एएसआई मुटरा पूर्ति का नाम शामिल है।