आवारा पशुओ से बढ़ रही दुर्घटना की संभावना
मयूरहंड : इन दिनों प्रखंड के सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओ से दुर्घटना होने का ख़तरा मंडराने लगा है। आवारा पशु घरों व खेतो से निकल कर सड़क पर बैठ जाते है। जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले यात्री वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जा रहे है। बताते चले की इटखोरी से हज़ारीबाग़ जाने वाली मुख्य मार्ग पर पिछले वर्ष कई वहांन पशुओ के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। जिसमे कई लोगो की जान भी जा चुकी है। इसके वाबजूद मवेशी मालिक कभी अपने पशुओ को घर में रखने का प्रयास नहीं करते है। ऐसा लगता है जैसे पशुओ ने सड़क को ही अपना बसेरा बना लिया है। सड़क पर पशुओ के द्वारा मल मूत्र गिराने से भी वाहनों के पिसलने का डर लगा रहता है। यात्री कमलेश सिंह ने बताया की करमा चौक,महेशा चौक स्थित मुख्य मार्ग पर दर्जनों पशुओ के रहने के कारण कई बार दुर्घटना ग्रस्त होते बचा हूँ। आज भी मवेशियों के कारण घटना घटने वाली थी। किसी प्रकार आपमे वहांन को संतुलित कर पाया। वही ग्रामीणों ने बताया की पशुओ को घास पर मक्खी आदि जीव परेशांन करते है। जिससे बचने के लिया पशु सड़क का सहारा ले रहे है। यात्रियों ने प्रखंड प्रशासन ने आवारा पशु से निजात दिलाने की मांग की है।