मारपीट मामले में दो गिरफ़्तार
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के सोकी पंचायत के ढेबादौरी निवासी नागेश्वर महतो व बिरजू महतो को मारपीट के मामले में शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाकर मयूरहंड पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपी पिछले पांच माह से पुलिस को चक्कमा देकर फरार चल रहे थे। बताते चले की नागेश्वर महतो व बिरजू महतो सहित अन्य पर 23 मार्च को मयूरहंड थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जो मयूरहंड थाना कांड संख्या 18/19 के रूप में दर्ज है। सभी पर होली के अगले दिन बजा बजाने को लेकर मारपीट करने का आरोप हैं। मारपीट आशुतोष कुमार व उनके परिवार वालों के साथ किया गया था। जिसमे आशुतोष सहित उनके परिवार वाले घायल हो गए थे। मारपीट को लेकर कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें अभी भी पांच अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।