*आकाश सिंह,मयूरहंड* : सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास ने मंगलवार को प्रखंड का दौरा किया। दौरे के कर्म में सड़क पार करते गरीब व असहाय देख उसके हालचाल जाना। वही अपनी गाडी में रखे खाने की सामग्री उस असहाय को दी। विधायक ने बताया की विधानसभा में एक भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोने देंगे। इसकी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने बताया की सभी मंडल अध्यक्ष के घर ग़रीबो व असहायों के लिए अनाज उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से अपील की यदि आपके क्षेत्र में ऐसे गरीब व असहाय रहते है जिनको किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध् नहीं है तो वैसे लोगो की सूची तैयार उनके घरों में खाने को लेकर सामग्री पहुचाये। वही उन्होंने कार्यकताओ को अनाज देने के बाद सेल्फ़ी नहीं लेने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने कहा देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का हमें गर्व है। लेकिन कुछ कार्यकत्ता वाहवाही बटोरने को लेकर सेल्फ़ी लेना नहीं छोड़ते है। जो दुर्भाग्यपूर्ण बात कही। वही उन्होंने पत्रकारों से भी असहाय लोगो तक खाने की वस्तु पहुचवाने की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। विद्यायक ने पत्रकारों से कहा की आप नजर सभी पर रही है। इसलिए आपके सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आप इस महामारी में हम सभी का सहयोग करे। विधायक ने ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस मानने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी को घर में रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क पर नहीं निकलने,बैंक में अनावशयक भीड़ नहीं लगाने की भी बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,समाज सेवी रसिक शिरोमणि,इटखोरी मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह,मृतुन्जय सिंह,गुडन सिंह,पूर्व मुखिया अनिल सिंह,आज़ाद शेखर सिंह,भुवनेश्वर साव,महेंद्र साव,राजू राम,भोला प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
कोरोना को लेकर दौरा
अप्रैल 08, 2020
0