मयूरहंड : प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने मूल्य कम करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता शहीद चौक से पुरे गांव में प्रदर्शन करते हुए प्रखंड कार्यालय पहूंचे। जहां भाजपा सरकार द्वारा मनमाने ढंग से पेट्रोल व डीजल में हो रही वृद्वि के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। आंदोलन का संचालन कर रहे पूर्व राज्यसभा ससंद प्रतिनिधि अजित सिंह ने कहा की केंद्र सरकार अपनी मर्जी से मंहगाई बढ़ा रही है। कोरोना संक्रमण जैसे विकट परिस्थिति में सरकार का ये कदम देश विरोधी है। पेट्रोल डीजल में किए गए वृद्वि वापस लेना होगा। वही पार्टी के वरीय कार्यकर्त्ता बाल गोविन्द राम ने कहा की देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लोग बेरोजगार हो रहे है। ऐसे में पेट्रोल व डीजल का भाव बढ़ाना लोगो के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा की किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वर्तमान में किसान खरीफ की फसल को लगाने में जुटे हैं। ऐसे में महंगे डीजल से पटवन करना मुनासिब नहीं हो रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम करने की सरकार से मांग की है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मो मुबारक अंसारी ने किया। मौके पर प्रभारी जगदीश यादव,मुस्लिम अंसारी, मनीर आज़ाद,इंद्रदेव ठाकुर,रामभरोष यादव,नजामुदिन अंसारी,दिनेश सिंह,इरफ़ान अंसारी,जुनू,बेलाल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।