मुहर्रम व करम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मयूरहंड : मुहर्रम व करम पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शनिवार संध्या को मयूरहंड थाना पुलिस ने प्रखंड के सभी गांवो में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो कर रहे थे। इस दौरान मयूरहंड,चोरहा,हुसिया,बन्हा,सेवाल,पपरो,मंझगवा,पंदनी,फलांग,सोकी, देबदौरी,तिलरा,करमा सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्व के लोगो पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने सभी को शान्ति व भाईचारे के साथ दोनों पर्व मनाने की बात कही।