माता पिता की याद में पुत्र ने स्थापित किया प्रतिमा
रिपोर्ट : आकाश सिंह
मयूरहंड : कांग्रेस के जिला महासचिव शशि प्रमोद लाल अपने पिता के 25वीं पूण्य तिथि के मौके पर अपने माता पिता के प्रतिमा को स्थापित करने के साथ उसका अनावरण करवाया। प्रतिमा के अनावरण पूजा अर्चना के साथ कराया गया। प्रतिमा का अनावरण भाई नन्द किशोर प्रसाद,भाई रामजीवन प्रसाद व पुत्र शशि प्रमोद लाल ने फीता काट कर किया। मौके पर उपस्थित पूर्व शिक्षक रामचंद्र सिंह ने पुत्र के द्वारा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कहा की आज के युग में ऐसी सोच रखना एक अच्छे संस्कार को दर्शाता है। धन्य है वो आत्मा जिसने ऐसे पुत्र को जन्म दिया। आज के परिवेश में ऐसी सोच रखने वाले लाखों में एक ही होते है। आज तो पुत्र अपने माता पिता को अपने साथ रखने में भी शर्म महसूस करता है। यदि माता पिता बीमार हो जाए तो उन्हें घर से निकालने पर आमादा हो जाता है। जब लोग अपने माता पिता को बोझ समझने लगते है तो उन्हें अपने लायक तक नहीं मानते है। ऐसे में माता पिता की प्रतिमा स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना करना सभी पुत्रो को एक सन्देश प्रदान कर रही है। बताते चले की कांग्रेस महासचिव शशि प्रमोद लाल के पिता का निधन 16 अगस्त 1995 को हुआ था। उनके पिता पुलिस सेवा में कार्यरत थे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे,पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामबृष सिंह,कांग्रेस नेता बद्री राम,लखन सिंह,राज्यसभा सांसद अजित सिंह,भाजपा नेता प्रदीप सिंह,सीताराम सिंह,पूर्व शिक्षक आदित्य सिंह,रामवतार सिंह,संतोष सिन्हा,रामाकांत तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।