मयूरहंड : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बीबीएनएल नेटवर्क का कार्य समाप्त होने के बाद संवेदक के द्वारा पंचायत तक जाने वाली पक्की सड़क के साथ बने फ्लैग को काट कर संवेदक साइन बोर्ड लगाने का कार्य कर रहा है। सड़क से सटे साइन बोर्ड लगाने से दुर्घटना की संभावना बनती जा रही है। बताते चले कि सड़क की जर्जर स्थिति होने के कारण यात्री सड़क के फ्लैग से ही आना जाना करते है। ऐसे में सड़क के किनारे लगाए जा रहे साइन बोर्ड दुर्घटना का काल बन सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते इन साइन बोर्ड को सड़क के किनारे से नही हटाया तो कभी भी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से साइन बोर्ड हटवाने की गुहार लगाई है।