व्यापारी हिमांशु मंडल को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं से कराया मुक्त
गिरिडीह से किया था अपहरण,पिस्टल,दो पहिया व चार पहिया वाहन जप्त
रिपोर्ट : आकाश सिंह
मयूरहंड : गिरिडीह से अपह्रत व्यवसायी हिमांशु मंडल को पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौरक्षणी जंगल से मुक्त कराया। साथ ही अपहरणकांड में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया। अपराधियों की निशानदेही पर अपहरण में प्रयुक्त मोटर साईकल और एक चार पहिया वाहन को जप्त किया हैं । व्यवसायी की मुक्ति को लेकर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के नेतृव में एक विशेष टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। छापेमारी दल में हज़ारीबाग़ व चतरा की भी पुलिस थी। व्यवसायी का अपहरण गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के दुवारपहरी गांव से हुआ था। व्यवसायी हिमांशू मंडल जामताड़ा का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने युवक को 12 सितंबर की शाम बिरनी थाना क्षेत्र के दुवारपहरी गांव से अपहरण किया था। अपहरण का लिखित आवेदन युवक के भाई अमृत मंडल ने बिरनी थाना में दिया था। जिसके बाद पुलिस अपहरण युवक की तलाश में लग गयी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवक को थाना क्षेत्र के गौरक्षणी जंगल से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओ ने परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपया फिरौती की मांग की थी। युवक के परिजनों ने साढे तीन लाख रुपया देने पर सहमति बनाई। जिसके बाद अपहरणकर्ताओ के बताए स्थान पर परिजनों को पैसा लेकर बुलाया गया। जहां पहले से अपहरणकर्ता टीम के दो सदस्य पंहुचे हुए थे। बताए गए स्थान पर पुलिस की गाड़ी आती देख रविवार की शाम दोनों अपहरणकर्ता भागने लगे। इस दौरान खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर भाग रहे युवक पर पड़ी। दोनों युवक भागने के क्रम में बाइक में सवार हुए। परन्तु बाइक का गेयर मौके पर टूटू गया। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। जिसमे से पथरा गांव निवासी शशि साव व जमुआ थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ गांव निवासी दीपक मंडल को पकड़ते ही सर्च में लगी पुलिस टीम मौके पर पहूंची। तत्पश्चात गिरिडीह पुलिस ने इसकी सूचना चतरा एसपी को दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मनहे गांव पहूंचे। जिसके बाद पकड़े गए युवक ने बताया कि गौरक्षणी जगंल में अपहरण युवक को रखा गया पुलिस ने अपहरणकर्ता के निशांदेह पर छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गौरक्षणी जगंल से अपहरण युवक हिमांशु मंडल सुरक्षित हालत में बरामद किया। वही अपहरणकर्ता टीम के तीसरे आरोपी मयूरहंड थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी संजय कुमार के पास से देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। अपहरणकर्ता टीम ने बताया कि दो अन्य युवक इसमें शामिल है। लेकिन दोनों भाग गए है। वही पुलिस ने देर रात चौपारण बरही हाइवे से अपहरण में प्रयोग किया गए एर्टिगा कार के साथ दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी अभियान में जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार,चौपकरण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह,मयूरहंड थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो,एसआई अनुरुद्ध सिंह ,एसआई कौशल सिंह सहित अन्य शामिल थे।
आरोपी के निशांदेह पर पुलिस फिर पहूंची मनहे गांव
गिरफ्तार युवक के बताए अनुसार जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार,चौपारण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह व मयूरहंड थाना प्रभारी रूपेश महतो सोमवार को मनहे गांव पंहुचे। जहां नदी के किनारे बनाए गए मनरेगा कूप में देशी पिस्टल फेकने की जानकारी आरोपी ने पुलिस को दिया था। पुलिस ने कूप से पिस्टल निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पुलिस ने बताया आरोपी झूठ बोल रहा था।