मयूरहंड : थाना क्षेत्र के इटखोरी से हज़ारीबाग़ जाने वाले करमा चौक के समीप जंगल मे शुक्रवार के सुबह मवेशी से लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुबह सैर करने गए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख मवेशियों को सुरक्षित निकाला। वही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मयूरहंड पुलिस को दी। सूचना पाते ही सहायक अवर निरीक्षक जवाहर राम घटना स्थल पर पंहुचे। जहां चालक राकेश कुमार ने बताया दुधारू मवेशी लदा वाहन भोजपुर बिहार से धनबाद जा रही थी। अचानक नियंत्रण खोने से वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गयी। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।