मयूरहंड : भाजपा कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रखंड के करमा पंचायत स्थित बिरहोर टोला में निवास करने वाले बिरहोरों व अस्वस्थ्य लोगों के बीच मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह व जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह की उपस्थिति में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने फल का वितरण किया। सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। भाजपा पिछले 14 सितंबर से पूरे देश मे जरुरतमंदो को आवश्यकता के अनुसार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जो आगामी दिनों तक चलेगा। वही उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच मास्क,सेनेटाइजर,दिव्यांको के बीच व्हील चेयर तक का वितरण किया जा रहा हैं। साथ ही लोगों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह भी दी जा रही है। मौके पर टिंकू सिंह,पूर्व मुखिया रामनाथ यादव,राजेश गुप्ता,कैलाश यादव,निर्भय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।