सोकी ईट भट्ठा के नजदीक से मजदूर का शव बरामद
रिपोर्ट : आकाश सिंह
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के सोकी चिमनी ईट भट्ठा के नजदीक से पुलिस ने एक मजदूर का शव बरामद किया है। मजदूर का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए चतरा भेज दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के मोतकमा गांव निवासी 60 वर्षीय लाल मोहन मुंडा के रूप में हुई है। ईट भट्ठा में काम करने को लेकर भट्ठा में आया था। मौके पर उपस्थित ग्रामीण विककी मुंडा ने बताया कि रात में शराब पीकर सोया था। रात में ही कुछ देर बाद उल्टी करने को लेकर बाहर निकला। उस समय से ही मजदूर की स्थिति ठीक नही थी। सुबह मजदूर को मृत पाया। थाना प्रभारी रूपेश महतो ने बताया कि मजदूर की मौत सुबह पांच बजे हुई है। लेकिन ईट भट्ठा के मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी नही दी। स्थानीय थाना पुलिस को पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने फोन कर मजदूर के मौत होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहूंची। पुलिस के घटना स्थल पर पंहुचते ही ईट भट्ठा मालिक ईश्वरी मेहता भाग खड़ा हुआ। पुलिस निरीक्षक के पी चौधरी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। मजदूर की मौत सुबह हुई है लेकिन किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को नही दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।