दहशत में बंद रहा काम,घरों से नही निकले मजदूर
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के सोकी चिमनी ईट भट्ठा में रविवार को मजदूर के शव मिलने की घटना से भट्ठा में काम करने वाले मजदूर आज भी दहशत में दिखे। ईट भट्ठा में काम करने को लेकर एक भी मजदूर अपने घर से नही निकले। जिसके कारण कार्य बंद रहा। भट्ठा मालिक ईश्वरी मेहता व राजेन्द्र मेहता आज भी अपने भट्ठा से दूर रहे। बताते चले कि रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के मकतमा गांव निवासी लाल मोहन मुंडा का शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक तीन दिन पहले अपने घर से काम करने को लेकर आया था। मृतक के साथी ने बताया कि मृतक का शव अभी तक नही मिला है। शव मिलने पर शव को उसके घर लेकर जाऊँगा। वही मृतक की पुत्री ललिता देवी ने स्थानीय थाना पुलिस को आवदेन दिया है।