भाजपा नेता ने फीता काट कर किया ट्रांसफर्मर का उदघाट्न
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन टोला के समीप लगा नया ट्रांसफर्मर का उदघाट्न शुक्रवार को भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने फीता काट कर किया। जानकारी के अनुसार व्रजपात से दो सौ केवी का ट्रांसफर्मर जल गया था। जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली की सुविधा उपलब्ध नही हो पा रही थी। भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने बताया की नए ट्रांसफर्मर को लेकर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास से गुहार लगाई थी। विधायक ने जले ट्रांसफर्मर को बदलने को लेकर बिजली विभाग को निर्देश दिया था। जिसके बाद गुरुवार को जेई तरुण कुमार ने विभाग से संपर्क कर ग्रामीणों को नया ट्रांसफर्मर दिलाने का कार्य किया। बताते चले कि तरह दिन के बाद लगभग 150 घरों में बिजली बहाल हो पाई। इधर दुर्गा मंडप भी कई दिनों से अंधेरा पसरा हुआ था। नया ट्रांसफर्मर लगने से ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है। ग्रामीण एकराम सिंह,संतोष केशरी,किशोर केशरी,कैलाश केशरी,बिनय पांडेय,टिंकू विश्कर्मा,रवि विश्कर्मा,उमेश पांडेय,मंटू सिंह,कामेश्वर साव,रामेश्वर साव ने विधायक व जेई का आभार जताया है।