मूसलधार बारिश ने ताल तैलिया को किया जलमग्न
मयूरहंड : प्रखंड में शुक्रवार के सुबह हुए मूसलाधार बारिश ने सभी छोटे बड़े तालाब को जलमग्न कर दिया। जिसके कारण तालाब का पानी सड़को के ऊपर से बहने लगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाईपास रोड़ में बना राम आहरी का पानी सड़को से होते हुए ग्रामीणों के घरों में घुस गया। आहर के निकट बने विवाह मंडप भी पानी से लबालब हो गया। जिसके देख ग्रामीण अचंभित है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बहते पानी के कारण कई घंटे यातायात बाधित रहा। घरों में घुसे पानी को किसी प्रकार निकालने में सफलता मिली है। अभी तक ऐसा मंजर देखने को नही मिला था। उसी प्रकार बड़ा टाल भी पानी से भर गया है। तालाब के भरने से किसानों को रबी की फसल में सिंचाई को लेकर काफी मदद मिलती है। किसान राजेश साव ने बताया कि बारिश के कारण खेतो में लगे धान के पौधे गिर गए है। जिसे धान में कीड़े लग सकते है। धान की बलिया टूट कर खेतो में गिरने लगी है। तेज व मूसलधार बारिश से खरीफ़ की फसल को भारी नुकसान होने लगा है।