घटना स्थल पर पसरा खून दे रहा है हत्या की गवाही
मयूरहंड : कुन्दनी गांव में मंगलवार शाम को घटी घटना को लेकर लोग सहमे हुए है। घटना स्थल पर खून के दाग अभी भी घटना की कहानी को बयां कर रहे है। जानकारी के अनुसार कुन्दरी हाट बाजार समाप्त होने ही वाला था। तभी अचानक अंधाधुन गोलियों की आवाज गूँजने लगी। सभी अपने दुकान को समेट इधर उधर भागने लगे। तभी किसी ने कहा कि झोझी बरिकोला के नागेश्वर यादव को गोली मार दी गई है। तीन गोली लगने से नागेश्वर यादव घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पूरा बाजार कुछ ही झण में खाली हो गया। गोली मारने के बाद हथियारबंद नारा लागते हुए जंगल की ओर चले गए। उक्त जानकारी बुधवार को ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने बताया कि पांच मोटर साईकल से कई लोग काले वादी में आए थे। नागेश्वर यादव से मिलकर बात कर रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज गूँजने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि हथियारबंद लोग झोझी की ओर से मोटर साईकल पर सवार होकर बाजार आए थे। वही मोटर साईकल चालक अपराधी को बाजार पर छोड़कर वापस लौट गया था। हथियारबंद लोग घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही जंगल की ओर लौट गए।