बजरंग दल की बैठक में धर्म परिवर्तन नही होने देने का निर्णय
मयुरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में बुधवार को बजरंग दल के सदस्यों ने बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल मंडल अध्यक्ष सह एबीवीपी के नगर मंत्री ललन कुमार ने किया। बैठक का संचालन भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अछूत सिंह ने की। बैठक में कुछ समाज के लोगो के द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने को लेकर चिन्हित लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए सरकार से मिलने की सहमति बनी। बैठक के तहत निर्णय लिया गया कि धर्म परिवर्तन किसी भी प्रकार से नही होने देंगे। सिंह ने बताया कि कुछ लोग गरीब लोगो को पैसा व अन्य चीजों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे है। वही कुछ का जबरन भी धर्म परिवर्तन कराया गया है। धर्म परिवर्तन को लेकर धर्म के दलाल गांव के अनपढ़ बाहुल्य क्षेत्र को चिन्हित कर वहां के लोगो को धर्म अपने का लालच दे रहे है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन रोकने को अपनी सहमति दिखाई। बैठक में बजरंग दल के सदस्य रामबिलास राणा,लवकेश राणा,रितेश सिंह,परशुराम कुमार यादव,गोदबारी देवी,सुमित्रा देवी,रेखा देवी,सुबोध चंद्रवंशी,रेणु देवी अन्य लोग उपस्थित थे।