3621 ग्रीन कार्ड के आवेदनों का हुआ अंतिम प्रकाशन
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास की उपस्थिति में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो शमीम ने प्रखंड से कुल 3621 ग्रीन कार्ड से आच्छादित लाभुकों के राशन कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर आवेदनों का अंतिम प्रकाशन किया गया। बताते चले कि प्रखंड में कुल 2679 जरुरतमंदो का कार्ड बनाया जाना हैं। झारखंड सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने को लेकर गरीब व असहाय लोगो का ग्रीन कार्ड बनवाने की घोषणा की थी। इस मौके पर बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायत सचिवालयों के सूचना पट्ट पर इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका,पंचायत सेवक सहित डीलर को लगाया गया था। उन सभी के जांच के बाद व प्राप्त आवेदनों को प्रकाशित किया गया है। इस मौके पर अजित सिन्हा,सतेंद्र कुमार सिंह,धनेश्वर भगत,आदित्य भगत सहित अन्य उपस्थित थे।