पुलिस का रवैया असंतोषजनक : विधायक
पुलिस की कार्यवाही निंदनीय
मयूरहंड : सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि पुलिस के द्वारा मयूरहंड थाना क्षेत्र के पपरो सेवाल गांव में की गई कार्यवाही की निंदा करता हूँ। पुलिस ने कार्यरता वाला कार्य किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। पुलिस ने भेदभाव की कार्यवाही की हैं। पुलिस के द्वारा केवल एक समुदाय के लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजना इसका सबूत देता है। उन्होंने कहा कि जब दोनों पक्ष से पुलिस को आवदेन दिया गया था तो आखिर पुलिस ने एक ही समुदाय के लोगो पर कार्यवाही क्यों कि। उन्होंने पुलिस के द्वारा हिन्दू युवकों की गिरफ्तारी पर असंतोष जताया। विधायक ने कहा पुलिस की मनमानी कार्यवाही से एक समुदाय के लोग भयभीत है। वही दूसरा समुदाय काफी प्रसन्न है। विधायक ने कहा पुलिस दूसरे समुदाय के प्रति इतना प्रेम क्यों दिखा रही है। जब इस गांव में पहले भी कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है तो पुलिस एकतरफा कार्यवाही क्यों कर रही है। उन्होंने चतरा पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा से मिलकर दूसरे समुदाय के लोगो की भी गिरफ्तारी करने की बात कही। विधायक ने कहा कि पुलिस के भय के कारण खेतों में लगे फसल बर्बाद हो रहे है। खेतों में तैयार धान की बालियां कटने के इंतजार में है। लेकिन पुलिस के डर के कारण किसान अपने अपने घरों को छोड़ कर दूसरे स्थानो पर रहने को मजबूर है। किसान खेतों पर ही आश्रित है। ऐसे में यदि किसान समय से उगाए फसल को नही काटते है तो किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन हो जाएगी। वही विधायक ने देवी मंडप का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर रसिक शिरोमणि सहित अन्य उपस्थित थे।