छठ घाट पर ही पड़ेगा सूर्यदेव को अर्ध : प्रदेश सचिव
झारखंड सरकार के द्वारा छठ पूजा को लेकर जारी किए गए बयान का विरोध अब तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव सचिन सिंह ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि हेमंत सरकार को जारी किए गए तुगलक फरमान को वापस लेने की जरूरत है। सिंह ने कहा सरकार का ये बयान हिंदुओ के हृदय पर चोट है। छठ का महापर्व प्राकृतिक से जुड़ा है। हिन्दू धर्म मे डूबते सूर्यदेव की पूजा करना अनोखी परंपरा है। जो अन्य किसी धर्म मे नही है। उन्होंने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि छठ का महापर्व नदी व तालाब घाट पर ही होगा। यदि हिम्मत है व्रतियों को घाट पर जाने से रोक लो। सिंह ने कहा झारखंड उपचुनाव के समय क्या कोरोना का संक्रमण समाप्त हो गया था। जब चुनाव हो सकता है। रैलियां निकल सकती है। सभाएं हो सकती है तो छठ का महापर्व भी होगा। वही उन्होंने झारखंड सरकार को किसी भी धर्म के आस्था के साथ खेलवाड़ नही करने की बात कही।।