स्थानीय थाना में मनाया गया एकता दिवस
मयूरहंड: प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एकता दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो ने थाना के सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों को देश की एकता व अखंडता को लेकर शपथ दिलाया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को देश की सेवा ईमानदारी से करने का संकल्प दोहराया। वही उन्होंने देश के प्रथम लौह पुरुष सह केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्गो पर चलने की बात कही। उन्होंने सभी के बीच पटेल के व्यक्तित्व का भी वर्णन किया। इस मौके पर एसआई अनिरुद्ध सिंह,कौशल सिंह,एएसआई पांडव गोराई, उमाकांत सिंह, मुन्ना प्रसाद,कृष्णा सिंह,मुन्नी लाल,जवाहर राम,श्रीराम सहित दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।