छठपूजा समिति के सदस्यों ने की छठ घाट की सफाई
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़का टाल की साफ सफाई बुधवार को छठ पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा की गई। समिति के सदस्यों ने अखाड़ा चौक से लेकर बड़का टाल तक फैली गंदगी को साफ करने के साथ घाट की सीढ़ियों को साफ करने का काम किया। वही तालाब में फैले कमल के पत्ते को हटाने का प्रयास किया गया। बताते चले कि झारखंड सरकार के द्वारा गाइडलाइन बदलने के बाद घाट पर विधुत साज सज्जा को लेकर भी तैयारी की जा रही है। पूजा समिति के सदस्य किशोर कुमार ने बताया कि पहले की कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्रतियों के लिए दो फिट की दूरी में खड़े होने व बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पूजा समिति के स्टॉल पर घाट पर पहूंचने वाले को निशुल्क मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। छठ पूजा सरकार के बताए मार्गदर्शन पर भी सम्पन होगा। कुमार ने बताया कि तालाब के किनारे लगे पेड़ो को भी रंगने का कार्य किया जा रहा है। वही समिति के द्वारा पूरे तालाब पर निगरानी को लेकर ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। साथ ही पूजा के पूरे विधि विधान को प्रसारित करने को लेकर सिल्वर स्क्रीन लगाया जाएगा। ताकि भीड़ भाड़ से बचा जा सके। समिति के सदस्य सचिन सिंह ने बताया छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाने की सारी व्यवस्था की जा रही है। साज सज्जा की सामग्री रांची से मंगवाया गया है। छठ को सजाने में संजीत कुमार,दिनेश भुंइया, प्रवीण कुमार,सुरेंद्र भारती,जितेंद्र कुमार,पीयूष सिंह,रवि विश्कर्मा,अंकित सिंह,सानू सिन्हा,बिनय पांडेय मुख्य भूमिका निभा रहे है।।