महिला समूह के बीच वितरण हुआ बीज
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित आजीविका महिला समूह के बीच शुक्रवार को आत्मा के द्वारा उपलब्ध मसूर बीज का वितरण कृषि मित्र दिलीप पांडेय के द्वारा किया गया। पांडेय ने बताया कि चार समूह में शामिल महिलाओ के बीच डेढ़ किवंतल बीज का वितरण किया गया है। ताकि महिलाएं सक्रिय रूप से खेतों में बीज की बोआई कर सके और उसका मुनाफा उठा सके। मौके पर सविता देवी,रश्मि देवी,आशा देवी,ममता देवी,कंचन देवी,पार्वती देवी सहित अन्य शामिल थी।