दिल्ली में हुआ मयूरहंड के युवक की मौत
रिपोर्ट : आकाश सिंह
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के महेशा गांव निवासी स्व मो कासिम मिंया के 40 वर्षीय पुत्र मो इम्तियाज अंसारी की मौत मंगलवार को दिल्ली फरीदाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने बाइक से अपना कार्यालय जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। जहां मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। युवक पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर कपड़ा सिलाई का कार्य करता था। मृतक के दोस्तो ने उसके परिजनों को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने गुरुवार को मृतक का शव अपने गांव लाया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताते चले कि मृतक की दो छोटी पुत्री व एक छोटा पुत्र है। पंचायत के मुखिया ईसाक अली ने बताया कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार से तालुक रखता है। मृतक के परिवार को घटना से गहरा आघात पंहुचा है। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।