पेटादेरी पंचायत भवन में रात के 8 बजे तक लहराता रहा तिरंगा
मयूरहंड : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में देश की आन बान शान तिरंगे को फहरा कर सलामी दी गयी। वही प्रखंड के पेटादेरी पंचायत सचिवालय में रात के 8 बजे तक तिरंगा लहराता रह गया। जानकारी के अनुसार सुबह में पंचायत सेवक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया था। देर शाम जब गांव के युवक बाहर से गांव लौट रहे थे। तभी पंचायत सचिवालय के तिरंगा लहराता दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को जानकारी मिलते ही उन्होंने चौकीदार को तिरंगा उतारने को लेकर पंचायत भवन भेजा। जहां गांव के युवकों व थाना कर्मी के द्वारा तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारने का कार्य किया। जो पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही मामला को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी बीडीओ विजय कुमार ने संबंधित पंचायत सचिव से जवाब तलब किया है।
27 जनवरी को भी लहराता रहा तिरंगा,थाना प्रभारी ने उतारा तिरंगा
मयूरहंड : प्रखंड के शालेय गांव में स्थित डीएवी निर्मल विद्यालय में बुधवार को भी लहराता रहा तिरंगा। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानध्यापक प्रदीप कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन करने के बाद अपने घर लौट गए। शाम को किसी ने तिरंगे को नही उतारा। बुधवार को गस्ती में निकली थाना की टीम की नजर विद्यालय में लहराते तिरंगे को देखा। जिसके बाद गस्ती टीम ने इसकी सूचना थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी के आदेश पर गस्ती टीम ने सम्मान पूर्वक तिरंगे को उतार कर अपने पास रख लिया। वही थाना प्रभारी ने बताया कि संबधित विद्यालय प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी।