बीईईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
मयूरहंड : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरविंद प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड के मंझगावा पंचायत स्थित हरिजन जनता उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित कक्षा का जायजा लिया। जहां बच्चों को शारीरिक दूरी के तहत पठन पाठन कार्य करते देख बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचित कुमार सिंह को इसी प्रकार बच्चों को पढ़ाने की सलाह दी। वही शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यालय के सभी पंजी को भी देखने का कार्य किया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।