मयूरहंड के मजदूर की दिल्ली में हुई मौत
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी 55 वर्षीय मासूक अंसारी की मौत शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक मुर्गा वाहन का चालक था। अपने वाहन को लेकर हरियाणा बॉर्डर से दिल्ली की ओर जा रहा था। तभी घने कुहासे के कारण हरियाणा दिल्ली हाइवे में खड़ी ट्रेलर गाड़ी से टक्कर हो गयी। जहां मौके पर ही चालक की मौत हो गयी। आसपास के खड़े चालकों ने मृतक को अस्पताल पंहुचाया। वही मृतक के करीबियों ने उनके परिजनों को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी। बताते चले कि मृतक पिछले 27 वर्षों से दिल्ली में रहकर चालक का कार्य करता था। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।