तस्करी को ले जा रहे 10 मवेशी को पुलिस ने किया बरामद
मयूरहंड : स्थानीय पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के पंचमो हुसिया जंगल से 11 मवेशी लदा पिकअप वैन बरामद किया। बरामद मवेशी में 1 मवेशी मरा मिला। जानकारी के अनुसार मवेशी तस्कर 11 मेवशी को लेकर करमा चौक की ओर जा रहे थे। तभी जंगल मे वाहन का संतुलन खो गया। जिसे पिकअप वाहन सड़क के किनारे उत्पन गड्ढे में जा फसी। गाड़ी नही निकलता देख। मवेशी तस्कर वाहन छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद एसआई रूपेश महतो दलबल के साथ घटना स्थल पर पहूंच कर वाहन के साथ मवेशी को भी अपने कब्जे में ले लिया। एसआई ने बताया कि फिलहाल वाहन मालिक का पता नही चल पाया है। वही कुछ मवेशी घायल हो गए है। बाकी मवेशियों को थाना में रखा गया हैं। बताते चले कि मयूरहंड से इटखोरी व करमा जाने वाले सड़को से मवेशी तस्कर सहित अन्य गैर कानूनी कार्य होने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दी जा रही है।