चंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक आयोजित
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित देवी मंडप में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में चंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कराने को लेकर सहमति बनी। जहां आगामी 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कराने का निर्णय लिया। वही समिति का भी गठन किया गया। जिसमे राम भरोष सिंह को अध्यक्ष,शशि प्रमोद लाल को सचिव व महेंद्र नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भव्य यज्ञ करने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व मुखिया अनिल सिंह,गुडन सिंह,सुधीर सिंह,रणधीर सिंह,परमानंद शर्मा,सतेंद्र सिंह,राजू रवानी,बीरबल साव,धनंजय सिंह,गोपाल सिंह,गोपाल साव,अलखदेव सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।