बीईईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण,बोले बदल रहा विद्यालय
आकाश सिंह
मयूरहंड : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरविंद प्रसाद ने शुक्रवार को प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरहा,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टांड़पर, मयूरहंड व उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय बंद के अवधि के दौरान बच्चों के बीच वितरण की गयी अनाज व राशि की पंजी का जायजा लिया। वही वितरण पंजी का ऑनलाइन जानकारी भी विभाग को भेजी। बीईईओ ने विद्यालय के शौचालय व किचेन शेड की भौतिक स्थिति की जानकारी ली। जहां टांड़पर विद्यालय के अभिभावकों ने बीईईओ को विद्यालय में शौचालय की समस्या से अवगत कराया। वही उन्होंने टांड़पर विद्यालय को जल्द नया शौचालय दिलाने को आश्वासन दिया। बीईईओ ने हुसिया विद्यालय में बच्चों के बीच वितरण किए जा रहे एमडीएम को चखने का कार्य किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को कोरोना काल मे समझदारी से काम लेने की बात कही। वही बीईईओ ने हुसिया विद्यालय में बने हैंड वाश यूनिट को देखकर काफी प्रश्न हुए। उन्होंने विद्यालय के प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता की पीठ थपथपाते हुए विद्यालय को और सुंदर बनाने की सलाह दी। बीईईओ ने पत्रकारों से3 बात करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय भी निजी विद्यालय को रूप में बदलने लगा है। सभी विद्यालय के शिक्षक विद्यालय को बदलने को लेकर कार्य करने में लगे है। जल्द ही सभी विद्यालय अति आकर्षक दिखने लगेंगे।