किसान धरना को लेकर सांसद पहूंचे आदर्श पंचायत हुसिया,दिया धरना
केंद्र सरकार किसानों का अहित नही होने देगी : सांसद
आकाश सिंह
मयूरहंड : झारखंड सरकार बड़े स्तर पर किसानों को ठगने में लगी है। किसान हमारे लिए भगवान है। किसानों के कारण ही हम सभी को भोजन मिल पाता है। जो सरकार किसानों की नही है वो किसी के हित मे काम नही कर सकती। राज्य सरकार किसानों व स्वास्थ्य सेवा को छोड़ अपने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर ज्यादा चिंतित है। इससे यही समझा जा सकता है कि सरकार किसानों के बारे में कितना सोचती है। चतरा,पलामू व लातेहार के किसान एफसीआई को धान देने के बाद भुगतान के लिए दर दर भटक रहे है। किसानों की ऐसी स्थिति पहले कभी नही हुयी थी। जो इस सरकार में हुयी है। उक्त बातें राज्य सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नही किये जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड के आदर्श पंचायत हुसिया स्थित महूवरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी तक केवल किसानों को ठगने का कार्य किया है। किसान अपने खून पसीने से खेतो में सोने उगाने का कार्य करते है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों के उगाए धान का मूल्य देने को लेकर अपना कान बंद रखी है। राज्य सरकार गद्दी के नशे में इतना चूर है कि वो किसान जैसे भगवान को समझने को तैयार नही है। एफसीआई को दिया जाने वाला धान आज भी मयूरहंड सहित अन्य जगहों पर पड़े है। जो बर्बाद होने के कगार पर आ गयी है। लेकिन राज्य सरकार एफसीआई के अधिकारी के हाथों बिक चुकी है। वही एफसीआई को भी उलझाने में भी लगी है। जिसके कारण किसानों का धान का मूल्य नही मिल पा रहा है। हमारी केंद्र सरकार पहले भी किसानों के हित के बारे सोचती थी और अभी भी सोच रही है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री ने किसानों के हित मे सोचते हुए किसानों को हर संभव मदद देने को लेकर वचनवद्ध है। सांसद ने बताया कि भारत सरकार ने कोरोना काल मे किस प्रकार देशवासियों को बचाया है। वो किसी से अछूता नही है। परन्तु कुछ राज्य सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने जिले के इटखोरी में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर जमीन का चयन किया है जिसका काम जल्द ही प्रारंभ होगा। वही सांसद ने कहा की कोरोना काल मे ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सीसीएल व एनटीपीसी से सहायता लिया गया। जिसका लाभ प्रखंड के अस्पतालों तक पहूंचाया गया है। उन्होंने सभी से कोरोना का टीका लगवाने की भी अपील की। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार शुभम सिंह,जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मंत्री शिवबालक सिंह,सांसद प्रतिनिधि राकेश झा,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी,हजारीबाग महामंत्री सुनील साहू,प्रमुख विक्रम सिंह,मुखिया भोला प्रसाद सिंह,पिन्टू सिंह, पूर्व जिप सदस्य बबलू सिंह,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह,निजी सलाकार मनीष पाठक,अश्वनी सिंह,भुनेश्वर साव सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।