गरीब का घर गिरा,बढ़ी परेशानी
मयूरहंड : पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के परसावा गांव निवासी राम खेलावन सिंह का मिट्टी का मकान रविवार को धरासाही हो गया। हालांकि जब घर गिरा उस समय घर पर कोई नही थे। वही जानवर भी बाहर बंधे थे। मिट्टी का मकान गिर जाने के कारण पीड़ित के समक्ष रहने की समस्या उत्पन हो गयी है। वही घर मे रखे खाने की सामग्री व अन्य सामान भी बर्बाद हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर घर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी थी। वही प्रधानमंत्री आवास को लेकर भी आवेदन दिया था। पीड़ित ने बताया कि घर गिर जाने के कारण रहने को लेकर कई प्रकार की समस्या आ गयी है। घर के जर्जर होने की समस्या से पदाधिकारियों को पहले ही अवगत कराया था। परन्तु किसी पदाधिकारी ने इस विषय पर गंभीरता दिखाना मुनासिब नही समझा। वही पीड़ित ने फिर से अंचलाधिकारी से आवास मुहैया कराने की गुहार लगायी है।