कांग्रेस नेता ने मनायी माता पिता की पुण्यतिथि
आकाश सिंह
मयूरहंड : राष्टीय कोलयरी मजदूर संघ इंटक के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शशि प्रमोद लाल ने सोमवार को अपने माता पिता के 26 वीं पुण्यतिथि के एक्स सादे कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ इंटक के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने स्थापित प्रतिमा पर मालार्पण कर कार्यक्रम की शरुआत की। तत्पश्चायत अन्य अतिथियों ने भी प्रतिमा पर मालार्पण किया। करने के साथ उसका अनावरण करवाया। सिंह ने कहा की आज के युग में ऐसी सोच रखना एक अच्छे संस्कार को दर्शाता है। धन्य है वो आत्मा जिसने ऐसे पुत्र को जन्म दिया। आज के परिवेश में ऐसी सोच रखने वाले लाखों में एक ही होते है। अभी के युग में पुत्र अपने माता पिता को अपने साथ रखने हिचकिचाता है। यदि माता पिता बीमार हो जाए तो उन्हें घर से निकालने पर आमादा हो जाता है। अभी के लोग अपने माता पिता को ही बोझ समझने लगे है ऐसे में माता पिता की प्रतिमा स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना करना सभी पुत्रो को एक सन्देश प्रदान कर रही है। बताते चले की शशि प्रमोद लाल के पिता का निधन 16 अगस्त 1995 को हुआ था। उनके पिता पुलिस सेवा में कार्यरत थे। इस मौके पर मुखिया ईश्वर पासवान,सुबोध सिन्हा,अलखदेव सिंह,महथा रामकृष्ण मुरारी,संतोष सिन्हा,अरविंद सिन्हा, नितेश सिन्हा,अयोध्या पांडेय, मुकेश राणा,पुरुषोत्तम सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।