असहाय व गरीबों के बीच स्वयं सेवी संस्था ने वितरण किए अनाज
आकाश सिंह
मयूरहंड : नया सवेरा विकास केंद्र के बैनर तले रविवार को प्रखंड के कदगावा कला पंचायत के विभिन्न गांवों में आपदा राहत अभियान के तहत असहाय व गरीबों के बीच पंचायत की मुखिया बबिता देवी ने खाने की सामग्री का वितरण किया गया। खाने को सामग्री में आटा, चावल, दाल,दलिया,चीनी, नमक,पोवा, बिस्किट्स व सेनेटरी पैड वितरित किया गया। संस्था के सदस्य व समाज सेवी अशोक भुंइया ने बताया कि क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के द्वारा लगभग सौ लोगो के बीच जरूरत की वस्तु बांटी गयी है। वही दर्जनों लोगों को स्वीकृत राशन कार्ड की कॉपी भी सौपी गयी। भुंइया ने बताया कि पंचायत के सिंदवारी, मखरोल, खैरा, मनहारी, पचघरा गांव के गरीबों तक यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे वैसे लोगो को चिंहित किया गया था जिनके पास खाने की वस्तु नही थी। उन लोगो तक राहत पहूंचाने का एक छोटा का प्रयास संस्था के द्वारा किया गया है। मौके पर हिमांशु भारती,शुभम कुमार,दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।