मुखिया ने पीड़ित तक पहूंचा मदद
मयूरहंड : प्रखंड के परसावा गांव निवासी राम खेलावन सिंह का मिट्टी का मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। मकान के ध्वस्त होने के बाद पीड़ित गांव में बने सामुदायिक भवन में रहने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार पीड़ित का घर गिरने से खाने की रखी वस्तु भी बर्बाद हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया ईश्वर पासवान पीड़ित के घर पहूंचे। जहां मुखिया ने पीड़ित को 50 किलो चावल मुहैया कराया है। वही जल्द आवास उपलब्ध कराने का आश्वाशन भी दिया। ग्रामीण प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पास रहने को लेकर भी घर नही बचा है। घर का बचा हिस्सा कभी भी ध्वस्त हो सकता है। उन्होंने अंचलाधिकारी से फिलहाल पीड़ित को मदद करने की गुहार लगायी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता शशि प्रमोद लाल भी उपस्थित थे।