ठंड ने दी दस्तक,कम्बल का हो रहा इतंजार
नवंबर 16, 2021
0
आकाश सिंह
मयूरहंड : ठंड के दस्तक से आम जन जीवन प्रभावित होने लगा है। लोग ठंड को देखते हुए घर से निकले से पहले गर्म कपड़े का प्रयोग करने लगे है। सोमवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण देर से सूर्य देव का आगमन हो पाया। वही रोजमर्रा की जिंदगी गुजारने वाले लोग विलंभ से अपने अपने काम पर निकलते देखे गए। ठंढ के बढ़ जाने के कारण सबसे अधिक परेशानी असहाय व गरीबों को उठानी पड़ रही है। गरीब व जरूरतमंद लोग कम्बल वितरण के इंतजार के पलके बिछाए बैठे है। परंतु अभी तक गरीबों के बीच कम्बल का वितरण नही हो पाया है। जानकारी के अनुसार कम्बल वितरण को लेकर कम्बल का सेम्पल प्रखंड कार्यालय को मुहैया कराया गया है। मगर अभी तक कम्बल उपलब्ध नही हो पाया है। ऐसे में गरीबो व जरूरतमंदों के बीच कम्बल कब तक पहुंच पाएगा ये बताना मुश्किल है। असहाय लोगो ने बताया कि ठंड से पहले कम्बल का वितरण विभाग के द्वारा नही किया जाता है। ठंड के समाप्त होने से पहले ही विभाग गहरी नींद से जग कर लोगो के बीच कम्बल का वितरण करती है। न जाने इस वर्ष कब तक कम्बल का वितरण हो पाएगा।