प्रिंस बने मानवाधिकार के प्रखंड अध्यक्ष
नवंबर 19, 2021
0
आकाश सिंह
मयूरहंड: प्रखंड के पंदनी पंचायत स्थित नीलकमल इंटर महाविधालय पंदनी में गुरुवार को मानवधिकार समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंर्तराष्ट्रीय मानवधिकार के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व संचालन जिला महामंत्री बिनय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पंदनी निवासी प्रिंस कुमार सिंह को मानवधिकार का प्रखंड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को व्यक्तिवाद,परिवारवाद,जातिवाद से उपर उठकर समाज में फैली कुरितीयों को दूर करने लक्ष्य होना चाहिए। वहीं जिला महामंत्री बिनय सिंह ने कहा कि समाज में खडे अंतिम पायदान पर व्यक्ति को भारतीय संविधान के तहत उसे मौलिक अधिकार से रूबरु करवाना संगठन का मुख्य कार्य हैं। हमे सभी को इस ओर कदम बढ़ाने की आवश्कयता है। मौके महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा कुजूर,प्रदेश प्रभारी संगठन सचिव सह प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पाण्डेय,भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अछूत सिंह,जयप्रकाश सिंह,अजित कुमार सिंह,रामसेवक राम,मो मेहताब ,मो अफताब सहित विभिन्न गांव के कई ग्रामीण उपस्थित हुए।