लाभुकों ने लगाया डीलर पर अनाज नही देने का आरोप_Mayurahnd
जनवरी 16, 2022
0
लाभुकों ने लगाया डीलर पर अनाज नही देने का आरोप
मयूरहंड : प्रखंड के कदगांवा कला पंचायत स्थित धनगांवा गाँव के जनवितरण प्रणाली के संचालक किरण देवी फिर से एक बार चर्चा में आ गयी है। किरण देवी पर लाभुकों ने दिसंबर माह का अनाज नही देने व राशन कार्ड पर वितरण को दर्शाने का आरोप लाभुकों ने लगाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को लाभुकों राशन लेने को लेकर किरण देवी के दुकान पर पहुँचे। जहां डीलर व उसके पति केदार साव के द्वारा राशन नही देने के साथ लाभुकों को दुकान से भागने की बात कही। जहां लाभुकों व डीलर व डीलर पति के बीच तू तू मैं मैं होने लगा। जिसकर लाभुकों ने पूरा हंगामा किया। लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार पर दिसंबर का अनाज नही देने के साथ अनाज बेचने की बात कही। लाभुकों ने बताया कि डीलर हर माह अनाज देने को लेकर अनेकों बहाना बनाकर अनाज देने में आनाकानी करता है। कभी कभी अभद्र शब्द का भी प्रयोग हमलोगों के साथ करता है। लाभुकों ने डीलर को बर्खास्त करने के साथ उचित कार्यवाही करने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने की है। बताते चले कि लाभुकों के साथ अनाज को लेकर पहले भी कई बार तू तू मैं मैं हुआ है। कई बार तत्कालीन एमओ ने जांच तक कि है। लेकिन कार्यवाही नही हो पायी है। अनाज नही देने पर विरोध करने वालो में बसंती देवी,सरिता देवी,रुक्मणी देवी,सुमित्रा देवी,रिंकू देवी,शोभा देवी,क्रांति देवी,ललिया देवी,एतवरिया देवी,मीणा देवी सहित दर्जनों लाभुक का नाम शामिल है।।