भावपूर्ण तरीके से दी गयी सेवानिर्वित प्रधानाध्यापक को विदाई,आखों से झलका आंसू_Chatra
मार्च 01, 2022
0
भावपूर्ण तरीके से दी गयी सेवानिर्वित प्रधानाध्यापक को विदाई
मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक रामकांत तिवारी के सेवानिर्वित होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में विद्यायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह व पंचायत के मुखिया ईश्वर पासवान भी उपस्थित थे। विदाई समारोह को लेकर प्रधानाध्यापक को भावपूर्ण तरीके विदाई दी गयी। मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सरकारी नौकरी में एक समय ऐसा आता है जब इस परंपरा से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूरी नौकरी में साफ छवि के साथ सेवानिर्वित होना भी एक मिसाल के बराबर है। वही मुखिया ने कहा कि प्रधानाध्यापक यहां 18 वर्ष का लंबा समय गुजरे है। कभी ऐसे नही लगा कि ये कही और के है। आज इनके सेवानिर्वित होने का दुःख सभी को है। वही सेवानिर्वित हो रहे शिक्षक की आँखे झलक पड़ी। जिसे देख समारोह में शामिल सभी गणमान्य लोग भी अपने आंसू को रोक नही पाए। शिक्षक राजेन्द्र दास ने कहा कि आप विद्यालय से दूर जा रहे है हम सभी के दिलों से नही। पूरा विद्यालय आपकी स्वास्थ व सुरक्षा की कामना करता है। वही विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिर्वित हो रहे प्रधानाध्यापक को शॉल के साथ अन्य उपहार भेंट किया। इस मौके पर शिक्षक राकेश रंजन,अरविंद सिंह,महेश यादव,नरेश साव,रंजना सिंह,सुबोध कुमार,रत्नदेव दांगी,विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप पांडेय,राम भरोसा सिंह,अलखदेव सिंह,संतोष सिन्हा,रणधीर सिंह,बिनय सिंह,उपमुखिया राजू राम,रामजीवन प्रसाद,अमरेश कुमार,रीना देवी,सुरेन्द्र प्रसाद,मुकेश कुमार,मनोज राम,सुनील सिंह,अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।